नसीब

नसीब ----- नसीब है। मूर्त से अमूर्त। इंसान से भगवान। संघर्ष से पलायन। अकर्म से फल। युद्ध से समर्पण। अधिकार से आलस्य। विजय से भय। हत्या से परहेज। मस्तिष्क से हृदय। ईर्ष्या और लोभ। असंतुष्टता और खीझ। अवसर का अभाव। अन्याय को नमन। अतृप्त मन का देह। दोस्त से अप्रतिस्पर्द्धा। दुश्मन से दुराव। परंपरा का पालन। परिपाटी को प्रणाम। आशीर्वाद की आकांक्षा। जिंदगी का ठहराव। ‘होने’ का नहीं विरोध। प्रतिबंध मान्य। जातिप्रथा मानना सामान्य। धर्म ध्वजा फहराव। खुद से खुद का है भटकाव। -----------------

Comments

Popular posts from this blog